बिहार के महुआ में बैठक के दौरान प्रखंड मुखिया संघ का हुआ गठन

महुआ में बैठक के दौरान प्रखंड मुखिया संघ का हुआ गठन
सर्वसम्मति से अमोद कुमार बने संघ के प्रखंड अध्यक्ष
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय मंगरू चौक के पास एक सभागार में प्रखंड के विभिन्न पंचायत की मुखियों की बैठक हुई।इस बैठक में नया कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान उपस्थित मुखिया ने प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार और हो रही योजनाओं में हेरा फेरी पर लगाम लगाने के लिए एकजुट होकर नकेल कसने की संकल्प लिया। वहीं उपस्थित मुखिया ने पूर्व से गठित प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पर कई आरोप भी लगाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हसनपुर ओस्ती पंचायत की मुखिया रेखा चौधरी ने कहा कि यहां पूर्व गठित कमेटी द्वारा प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार और हेरा फेरी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण नई कमेटी का गठन करना मजबूरी बनी है। बैठक में उपस्थित मुखिया ने प्रखंड कार्यालय में की जा रही योजनाओं की हेराफेरी को लेकर आक्रोश जताया और उसे पर नकेल कसने का संकल्प लिया। इस दौरान यहां रामपुर चंद्रभान उर्फ डमरू पंचायत की मुखिया सुधा कुमारी द्वारा जलालपुर गंगटी पंचायत के मुखिया अमोद कुमार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पर मनोनीत करने के लिए प्रस्ताव दिया गया। जिसे उपस्थित मुखिया ने सर्व सम्मति से पारित किया। वही समसपुरा पंचायत के मुखिया सहीद्र सहनी तथा हसनपुर ओस्ती पंचायत की मुखिया रेखा चौधरी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जबकि हसनपुर भदवास पंचायत की मुखिया सविता देवी को सचिव, मंगुराही पंचायत की मुखिया निर्मला देवी को कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। जबकि शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मुखिया कमल चौधरी, रसलपुर मुबारक के विजय पासवान तथा लक्ष्मीनारायणपुर की मुखिया सरस्वती देवी को कमेटी का संयोयक बनाया गया। कमेटी गठन के बाद सभी नव मनोनीत सदस्यों को माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ताजपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया लालबती देवी, जहांगीरपुर सलखनी की मालती देवी, फुलवरिया के सुकेश्वर दास, फतेहपुर पकड़ी के मुखिया राकेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इधर निवर्तमान मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राय से नई कमेटी के बारे में पूछने पर उन्होंने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!