मोहम्मद अकलेन
फूलपुर। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा सूरज विश्वकर्मा को प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग का महासचिव मनोनीत किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है। बुधवार को फूलपुर में उनके प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव शाहिद शादाब के नेतृत्व में सूरज विश्वकर्मा को माल्यापण कर भव्य स्वागगत किया गया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूर, गरीब, मजलूम, असहाय लोगो के हित की बात करती है। कांग्रेस हाईकमान ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, यह मेरे लिए ऋण के समान है। इस मौके पर शाहिद शादाब, राम जियायावन, विनय प्रकाश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, राम कुमार, पवन मौर्य, राजेश, मोहम्मद सुहेल राम सिंह आदि थे।