13 बार धरना और 4 बार आमरण अनशन के बावजूद कटान पिड़ीतो का नहीं हो सका पुनर्वास – विनोद सिंह
आर-पार की लड़ाई में आये इंटक नेता विनोद सिंह , बैरिया तहसील में पुनः दिया धरना ।
शैलेश सिंह
बैरिया बलिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय तहसील में इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में इम्ब्राहिमाबाद के कटान पीड़ितों ने धरना दिया। इस सम्बंध में विनोद सिंह ने बताया कि इम्ब्राहिमाबाद के कटान पीड़ित 2014 से बेघर होकर बंधे पर शरण लिये हुये हैं। हमारे नेतृत्व में 13 बार धरना व 4 बार आमरण अनशन भी किया गया। अधिकारियो द्वारा बार बार कटान पीड़ितों को लिखित आश्वासन भी दिया जाता रहा परंतु कटान पीड़ित अपने दुर्दशा पर आंसू बहाते रहे। इसी बीच निमार्ण खंड लोक निर्माण विभाग बलिया द्वारा इन कटान पीड़ितों को 7 जून को कटान पीड़ित को बँधे को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराते हुये कहा है कि मार्ग को चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में इन लोगो द्वारा लगाई गई झोपड़ी से कार्य अवरुद्ध हो रहा है। ऐसे में हम कटान पीड़ित जाये तो कहां जाये। कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने चेताया कि आवंटित जमीन पर यथा शीघ्र कटान पीड़ितों को नही बसाया गया तो हम इम्ब्राहिमाबाद के कटान पीड़ितों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।