यूपी के आजमगढ़ में भाजपा की शर्मनाक हार, सपा प्रत्याशी विजय यादव ने 79 मतों से जीता जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव, सपाइयों में जश्न का माहौल भाजपा में मायूसी 

0
वरूण सिंह
आजमगढ़ । जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की शर्मनाक हार, होने भाजपा खेमे में जहां उदासी है, वही पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 79 मतों से हराकर जीत हासिल किया है, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार को सपा के विजय यादव निर्वाचित हुए। सपा प्रत्याशी विजय यादव को 79मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद को मात्र 5मत पा कर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सपा ने पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर छठवीं बार काबिज हुई। 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11बजे मतदान शुरू हुआ।मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नेहरू हाल से लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रोड बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। सिर्फ मतदाताओं को अंदर वोटिंग के लिए इजाजत मिल रही थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सुबह निर्धारित समय 11बजे से मतदान शुरू किया गया। सबसे पहले सपा के सदस्य रामप्रवेश यादव ने मतदान किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी विजय यादव और सपा के आशीर्वाद यादव सहित अन्य सदस्यों ने मतदान किया ।
दोपहर एक बजे तक सपा प्रत्याशी विजय यादव के साथ ही पूर्व अध्यक्ष मीरा यादव, सपा के आशीर्वाद यादव और भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद, ज्योति विश्वकर्मा सहित लगभग 70सदस्य मतदान कर चुके थे। जबकि दो बजे तक 80वोट पड़ चुके थे। दो बजे के बाद सभी सदस्यों का मतदान पूरा हो जाने पर अधिकारी गणना के लिए तीन बजने के समय का इंतजार करते रहे। इधर मतदान से सपा खेमे में जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होते सपा खेमे में कार्यकर्ता फूल माला और गाजा-बाजा की तैयारी में जुट गए। अंततः चुनाव परिणाम घोषित होते ही सपा समर्थक झूम उठे।सपा प्रत्याशी विजय यादव की जीत की सूचना मिलते ही सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।