आज हाजीपुर सर्किट हाउस के पास भारी संख्या में पहुंचेंगे लोजपा रा के कार्यकर्ता

0

आज हाजीपुर सर्किट हाउस के पास भारी संख्या में पहुंचेंगे लोजपा रा के कार्यकर्ता
स्व रामविलास पासवान की प्रतिमा अनावरण में महुआ के लोगों की होगी अहम सहभागिता
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के छतवारा स्थित एक निजी विद्यालय पर लोजपा रामविलास पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्हें बताया गया कि मंगलवार को हाजीपुर में लोजपा के संस्थापक स्व रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा अनावरण होगा। इसमें महुआ के लोगों की अहम सहभागिता होगी।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में महुआ के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। इस बार भी महुआ के लोगों की अग्रणी भूमिका प्रतिमा अनावरण के मौके पर होगी। हाजीपुर में सर्किट हाउस के पास मंगलवार को स्व रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से किया जाएगा। इस मौके पर महुआ सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका को निभाएंगे। प्रदेश महासचिव अजय कुमार सिंह, महिला सेल की जिला अध्यक्ष गीता कुशवाहा, प्रदेश नेता संजीत कुमार चौधरी, उपेंद्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं को हौसले बुलंद किए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हाजीपुर आने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और संचालन मनीष कुमार यादव ने किया।
मनीष बने महुआ प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष:
महुआ के कुशहर खास निवासी व जुझारू नेता मनीष कुमार यादव को लोजपा रामविलास पार्टी के महुआ प्रखंड का कार्यकारी अध्यक्ष मनाया गया है। यहां सोमवार को छतवारा में पार्टी की हुई बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा मनोनयन पत्र देकर यह जिम्मेवारी सौंपी गई। बताया गया कि श्री यादव पूर्व से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। इनके अलावा महुआ नगर अध्यक्ष के पद पर अवधेश चौरसिया, नगर महासचिव के पद पर राजकुमार पासवान के अलावा सुपौल टरिया पंचायत अध्यक्ष के पद पर कुंदन कुमार को भी मनोनयन पत्र दिया गया। इस मौके पर ऋषभ उर्फ पिंटू, पंकज यादव, मो इरशाद अहमद, देवेंद्र पासवान, बृजेश, लखनदेव, लखेंद्र पासवान, सुबोध पासवान, हर्षवर्धन कुमार फुड्डू, संजय, जुगल किशोर पासवान, सौरव यादव, सनोज पासवान आदि उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।