बिहार/वैशाली । रालोजपा की समीक्षा बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
रालोजपा की समीक्षा बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
महुआ के मिश्रा पेट्रोल पंप के पास एक हॉल में हुई बैठक में शामिल हुए सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ मजबूत करने को लेकर जन जन तक पहुंचने का निर्णय
महुआ, नवनीत कुमार
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की जिला स्तरीय सभी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक रविवार को महुआ में हुई। इस बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ को मजबूत करने के लिए उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय, जिला प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक अनिल चौधरी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव चंदन गांधी, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, कामेश्वर सिंह, प्रतिज्ञा के संजय सिंह आदि ने पार्टी की मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जितने अधिक सदस्य बनेंगे उतनी ही पार्टी मजबूती की राह पर जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घूम घूम कर लोगों को पार्टी के सदस्य बनाने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इसके लिए उन्हें कई टास्क भी दिए। सभी प्रकोष्ठ हो के जिला अध्यक्षों को कमेटी के विस्तार करने को कहा गया। साथ ही प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक कमेटी को मजबूत करने के के लिए पदों पर कार्यकर्ताओं को मनोनयन करने को जिम्मेवारी सौंपी गई। समीक्षा बैठक में सुरेंद्र कुमार पासवान के साथ आए दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने रालोजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जबकि संचालन दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने की। बैठक में जिला से आए ब्रजदेव पासवान, दिनेश पांडे, जयप्रकाश गुप्ता उर्फ नकुल, अजय पासवान, रामप्रवेश झा, सत्यनारायण शर्मा, देव कुमार चौधरी, सुनील कुशवाहा, महिला सेल की संजू चंद्रा, अमर कुमार गुड्डू, रामानंद, बलिन्द्र, राजकुमार, शकल पासवान आदि ने भी पार्टी की मजबूती पर अपने विचार रखें। करीब 5 घंटे तक चली इस समीक्षा बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विचार किए गए। यहां समीक्षा बैठक के दौरान रामविलास पासवान अमर रहे के नारे भी बीच-बीच में लगते रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने की।