बिहार/वैशाली। जाप ने किया जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार
जाप ने किया जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार
महुआ। नवनीत कुमार
जन अधिकार युवा परिषद् के द्वारा रविवार को जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार किया गया। कमेटी का विस्तार कर नए कमेटी में आए ने कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाने को कहा गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा राजू पटेल को जिला उपाध्यक्ष, आदित्य यादव को महुआ प्रखंड अध्यक्ष, प्रिंस कुमार सोनू को महुआ प्रखंड का उपाध्यक्ष, विकाश कुशवाहा को महुआ का प्रखंड महासचिव, अकबर अंसारी व रोहित कुमार प्रखंड सचिव मनोनित किए गए। सोनू कुमार व चंदन को महुआ नगर का सचिव बनाए गए। शिवराज को चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष के लिए मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पार्टी की मजबूती और राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के क्रियाकलापों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पप्पू यादव एक ऐसे नेता हैं जो सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं। इस मौके पर लालबाबू साह, मंजय निषाद, केके यादव, मनीष, सुभाष आदि उपस्थित थे।