बच्चे हैं भगवान की सूरत इनमें देखो अपनी मूरत
महुआ। नवनीत कुमार
बच्चे भगवान की सूरत होते हैं। इनमें कोई छल और कपट नहीं होता। यह बिल्कुल निश्चल, निर्भय, और निष्कपट होते हैं।
बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छा माहौल मिलना जरूरी है। कोई भी जन्म से कुछ बनकर नहीं आता। इस धरती पर हम उसे जैसा बनाना चाहते हैं वैसा वह बनता है। बच्चों में भगवान की सूरत होती है और उन्हें देखकर लोग शीश झुकाते हैं। नवनीत कुमार हिंदुस्तान मीडिया महुआ ने बच्चों को भगवान की एक भोली भाली सूरत बताते हुए कहा कि इन्हें कभी गलत मत समझो। इन्हें प्यार, ममता, स्नेह देने की जरूरत है। यह छोटे बच्चे हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार के नाती और नतिनी है। यह वालअवस्था में ही गायत्री मंत्र, राष्ट्र गान, देश भक्ति के गाने, शिव शक्ति मंत्र दुर्गा मंत्र आदि कंठस्थ बोल जाते हैं। इन बच्चे की शिक्षा माता-पिता, दादा-दादी द्वारा दी गई है। महुआ अनुमंडल और राजापाकर प्रखंड के बरियारपुर बुजुर्ग निवासी उमेश प्रसाद सिंह व सुनैना सिंह के पौत्र और पौत्री, वरुण कुमार सिंह व पूजा सिंह के पुत्र और पुत्री हैं। कोई भी व्यक्ति अपने वचन और कर्तव्य से अच्छाई की ओर जाता है। यह बच्चे की मीठी तोतली बोली सुनकर दिमागी थकान मिट जाती है।