बिहार/वैशाली।महुआ विधानसभा स्तरीय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का चल रहा प्रवास

0

महुआ विधानसभा स्तरीय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का चल रहा प्रवास
मुस्लिम और यतीम बस्तियों में जाकर भाजपा के बारे में ले रहे फील गुड, कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
प्रस्तावित अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुस्लिम और यतीम बस्तियों में संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के तहत मुस्लिम समुदाय के लोगों से भाजपा के प्रति फीड गुल लिया जा रहा है।
दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी अजमल हुसैन जैदी का महुआ में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां मीडिया को जैदी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मुस्लिम समुदाय के लोगों से भाजपा के प्रति फीडगुल लेना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को उन्हें बताना है। विरोधी दलों द्वारा उन्हें भाजपा के प्रति जो डर डाला जा रहा है। उसे उन्हें दूर करना है। यहां पार्टी के नगर के अध्यक्ष शंभू सुमन के नेतृत्व में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैदी साहब के साथ पहुंचे मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक युसूफ रसूल, प्रदेश उपाध्यक्ष मो नूर आलम, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अमित सिंह, मत्सयजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयप्रकाश निषाद बरनाला, महुआ विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेख अब्दुल मन्नान, जिला महामंत्री मो असगर, मो आतिफ हुसैन, जिला पंचायती राज संयोजक बालेश्वर साह, महुआ उतरी मंडल के अध्यक्ष अरुण सिंह, दक्षिणी के शिवचंद्र राय, महामंत्री मिथुन चक्रवर्ती, चुन्नू प्रसाद श्रीवास्तव, पिंटू कुमार, उमेश सिंह, विनय कुमार विमल, कृष्ण मोहन झा, कमलेश कुशवाहा, आनंद प्रकाश, मो अब्दुल, मो आसिफ हुसैन, जयंत कुमार, पिंटू कुमार, उमेश सिंह, राम कुमार सिंह, पंकज सिंह आदि महुआ के चकमजाहिद कन्नन चौक, सिंघाड़ा मस्जिद, हलैया सहित विभिन्न मुस्लिम बस्तियों में पहुंचकर जनसंवाद किया। इस दौरान मोर्चा के द्वारा लोगों को आश्वस्त किया गया कि भाजपा उनके हितैषी है। उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई योजनाएं दी गई है और उन्हें सुरक्षा मिल रही है। बताया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कहीं जनसंवाद तो कहीं नुक्कड़ सभा, कहीं चाय पर वार्ता कर केंद्र सरकार के क्रियाकलापों की जानकारी देनी है। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।