सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
महुआ। नवनीत कुमार
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना गुरुवार की दोपहर महुआ ताजपुर सड़क पर हरपुर तारा के पास तब घटी जब युवक बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहा था।
मृतक बाइक सवार मो छोटू महुआ के मधौल पंचायत अंतर्गत चकफतेह निवासी मो जावेद का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार मो छोटू बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में लोगों ने उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां से स्थिति चिंताजनक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच जाने के क्रम में गांधी सेतु पाठ करने के बाद गाय घाट के समीप उसका इंतकाल हो गया। कांग्रेसी नेता संजय मिश्रा ने बताया कि छोटू की मौत इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में हो गई।
आम के पेड़ से गिरकर किशोरी गंभीर, रेफर
महुआ। नवनीत कुमार
आम के पेड़ से गिरकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन फानन में इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से स्थिति नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
घटना गुरुवार को महुआ थाने के लगुरांव गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार लगुरांव निवासी वीरेंद्र माझी की 12 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी आम के पेड़ पर चढ़ी थी। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह नीचे जा गिरी। जिस कारण उसे गंभीर चोट आई। महुआ अनुमंडल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में रेफर कर दिया गया।