सड़क दुर्घटना में मृतिका की भतीजी हुई घायल
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, महुआ ताजपुर सड़क पर कुशहर फतुहा पुल के पास हुई घटना
मुआवजे की मांग को लेकर 6 घंटे तक सड़क पर डटे रहे लोग
महुआ, नवनीत कुमार
धान का बिछड़ा उखाड़ने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही गोद में लेकर जा रही भतीजी दूर जा गिरी। गई जिससे वह घायल हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे महुआ ताजपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कुशहर चौक से आगे फतुहा पुल के पास घटी। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जिससे लोगों की आवाजाही रुक गई और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
मृतिका 35 वर्षीय रूबी देवी महुआ थाने के सिंघाड़ा उतरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 के मुकुंदपुर सिंघाड़ा निवासी जगन्नाथ महतो की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि महिला घर के पास से रोपनी करने के लिए गोद में 4 वर्षीया भतीजी सोनाक्षी को लेकर धान के बिचरे उखाड़ने के लिए सड़क पार करना चाह रही थी। इसी बीच महुआ की ओर से ताजपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रूबी गाड़ी के साथ काफी दूर तक घसीटाते चली गई। घटना के बाद लोग दौड़े और घायल रूबी को गस्ती पुलिस उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महुआ ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ इलाज के लिए घायल बच्ची को भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस महुआ मे ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।
आक्रोशित लोगों ने 6 घंटे तक सड़क को जाम कर यातायात किया अवरुद्ध:
सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने महुआ ताजपुर मार्ग को कुशहर से आगे घटनास्थल फतुहा पुल के पास सड़क को 6 घंटे तक अवरुद्ध रखा। यहां पर काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी हाथ में लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और सड़क पर यातायात को रोक दिया। यहां सुबह करीब 8:00 बजे हुई घटना के बाद सड़क पर उतरे लोग दोपहर लगभग 2:30 बजे तक डटे रहें। शव को पोस्टमार्टम से आने के बाद भी एक बार फिर लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासन विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि पुलिस सुबह और शाम फतुहा पुल के पास गाड़ी लगा कर बालू लदे वाहनों के अलावा अन्य वाहन चालकों से नजराना वसूला करती है। इस कारण यहां गाड़ी चालक तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करते हैं। इसके कारण भी घटना होती है। घटनास्थल पर पहुंचे अजय कुमार पटेल, राजेश कुमार, गणेश, मदन महतो टंटू आदि ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है। मृतिका के पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उसे आने में 2 दिन लगेंगे। घर पर महिला अकेले रहकर खेती-बाड़ी किया करती थी। लोगों ने बताया कि यहां पुलिस द्वारा नजराना वसूली की जाती है। इधर महुआ हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली उन्तहा और पताढ सुंदर नगर के पास नजराना वसूली को लेकर गाड़ी चालक तेज रफ्तार से भागते हैं। जिससे यहां के लोगों में आक्रोश है। इधर प्रशासन के पहुंचने और मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर लोग सड़क से हटे। तब जाकर यातायात शुरू हुआ।
स्वयं को कुर्बान कर महिला ने भतीजी की बचाई जान:
महुआ ताजपुर मार्ग पर कुशहर फतुहा पुल के पास कार को अनियंत्रित देख रूबी गोद से अपनी 04 वर्षीया भतीजी सोनाक्षी को दूर फेक कर उसकी जान तो बचा दी लेकिन स्वयं को कुर्बान हो गई। बताया जा रहा है कि रूबी उत्तरी छोर पर खड़ी होकर सड़क पार करने के लिए गाड़ियों को देख रही थी। इस बीच अनियंत्रित कार को अपनी ओर आते देख गोद में ली भतीजी को फेंक तो दी लेकिन स्वयं नहीं भाग चली। जिससे काटने जोरदार टक्कर मारकर उसे काफी दूर तक घसीटते ले गई। लोगों का कहना है कि घायल बच्ची को इलाज के बाद घर लाया गया है। मृतिका अपनी भतीजी सोनाक्षी को मायके से लाकर ससुराल में रखी थी। रुबी के 3 पुत्र 11 वर्षीय हिमांशु, 8 वर्षीय टिंकू और 3 वर्षीय कृष्णा तो बिल्कुल अनाथ हो गया है। अब उसे कौन पालेगा। घर में कोई भी नहीं। महिला के शव को लोग घर पर रखकर पति को आने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि पति को आने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार होगा।