*अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर जनजागरण यात्रा*
समस्तीपुर ( जकी अहमद)
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपु के तत्वधान में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर “आजादी की गौरव” यात्रा के रूप में “जनजागरण-यात्रा” का आयोजन किया गया जिसके द्वारा जनता की कठिनाईयों को उजागर कर आम जन को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वाहन किया गया | पद-यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से निकर कर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक स्थित गाँधी स्मारक पर पहुंचा जहाँ गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहाँ से पद यात्रियों का जत्था भगत सिंह स्मारक पर पहुंचा जहाँ शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रियों का जत्था आगे की ओर बढ़ गया | जुलुस के आगे पूर्णरूपेन मुद्दों से सजाया गया रथ भी चल रहा था | पद यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए जो शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए मंहगाई, बेरोजगारी, खाद्य-पदार्थों पर से जी०एस०टी० की वापसी, किसानों को उत्पाद का वाजिब मूल्य दिलाना, खाद-बीज की कीमत कम करना, सम्पूर्ण जिले को सुखारग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित विभिन्न मांगों से सम्बंधित नारे भी लगा रहे थे तथा साथ-साथ एक पर्चा भी वितरित करते चल रहे थे जिसमें जिले की समस्याओं का तुलनात्मक विवरणी प्रस्तुत किया गया था | पद यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम कर रहे थे | पद-यात्रा में अन्य लोगों के अलावे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, पूर्व सचिव अमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, राम उदगार महतो, जिला महासचिव सतीश चन्द्र चौधरी, अरुण कुमार झा, धीरेन्द्र कुमार चौधरी, सुनील पासवान, अब्दुल फत्ताह, राजकुमार चौधरी, प्रखण्ड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, डोमन राय, अब्दुल मालिक, कपिलेश्वर कुंवर, नन्द कुमार चौधरी, बालमुकुन्द, सुरेश कुमार महतो, मो० फिरोज अंसारी, राम विलास राय, मो० मोहिउद्दीन, परमानन्द मिश्र, दीप नारायण ठाकुर, बिनोद कुमार सिंह कुशवाहा, कामेश्वर पासवान, देविता देवी गुप्ता, विश्वनाथ सिंह हजारी, मो० असगर अंसारी, सुशांत वत्स, मो० कलाम, कृष्ण कुमार, फैज अहमद फैज, अजीत कुमार झा, सतीश कुमार राय, अमरेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार तिवारी, संतोष कुमार, अनील कुमार, राजू गिरी, अमरेन्द्र कुमार, मो० अनवारुल, जय शंकर चौधरी, ज्योतिष कुमार झा आदि लोग शामिल थे |