बिहार/महुआ में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवतियों में गोद भराई की रस्म अदायगी की गई।

0

गर्भवती को गोद भराई कार्यक्रम
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवतियों में गोद भराई की रस्म अदायगी की गई। इस दौरान गर्भवती को गोद में पौष्टिक आहार के अलावा महिला प्रसाधन की सामग्री देकर उन्हें इस अवस्था में स्वयं और पेट में पलने वाले शिशु को विशेष ध्यान देने को बताया गया।
महुआ के मांगुराही आंगनवाड़ी केंद्र पर गोद भराई की रस्म अदायगी पर महिलाओं की भीड़ जुट गई। यहां सीडीपीओ अनीता जायसवाल के नेतृत्व में गर्भवतियों की गोद भराई की गई। गर्भवती को सजाकर और चुनरी ओढाकर उनकी गोद भराई की गई। उन्हें गोद भराई में मौसमी फल, ताजा साग सब्जी, दलिया, गुड़, दूध, अंडा आदि के अलावा महिला प्रसाधन के विभिन्न सामग्री दी गई। उन्हें बताया गया कि इस अवस्था में उन्हें स्वयं को विशेष ध्यान रखने हैं ताकि पेट में पलने वाला शिशु स्वस्थ और निरोग हो इसके लिए उन्हें ताजा साग सब्जी, अंडा, दूध, घी, मांस, मछली सहित समय-समय पर भरपेट आहार लेने को बताया गया। उन्हें इस अवस्था में समय-समय पर आंगनवाड़ी केंद्र और अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य चेकअप कराने के लिए भी बताया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।