बिहार, वैशाली/सरपंच मोहम्मद मुस्लिम के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

0

सरपंच मोहम्मद मुस्लिम के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान।                                                              रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।                                              महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर उर्फ़ मधौल पंचायत के सरपंच मोहम्मद मुस्लिम के नेतृत्व में ग्राम कचहरी तथा उसके आसपास के इलाकों में स्वच्छता सह जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया गया। सरपंच मोहम्मद मुस्लिम ने कहा कि आज लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं, इसके पीछे कहीं न कहीं प्रदूषण, गंदगी तथा खानपान जिम्मेदार है। बरसात के दिनों में जगह-जगह गड्ढों में पानी लगने से मलेरिया, कालाजार, डेंगू जैसे घातक रोग के मच्छरों का जन्म होता है ,जिस से बचने के लिए हमें आसपास में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करना करना चाहिए। स्वच्छता अभियान में भाग लेने वालों मे ग्राम कचहरी के सचिव श्रीमती नीलम देवी एवं डॉ सुरेंद्र कुमार (सचिव ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्था) मधौल ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।इस कार्यक्रम में उप सरपंच लालू महतो ,पूर्व उपसरपंच रामेश्वर राय, तथा पंच तबस्सुम निशा, असेसर राम ,मिंटू देवी ,अरुण साह, किरण देवी, अशोक पासवान ,सकीना खातून, रंजू देवी ,रजनी देवी, हरेंद्र पासवान, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।