*दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक*
*दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक*
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर :— आदर्श थाना ताजपुर परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार तथा थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार और थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर कुमार द्वारा शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी। सरकारी गाइडलाइन में यह बात स्पष्ट कर दी गयी है कि डीजे नहीं बजाना है। लाउडस्पीकर, छोटा साउंड बॉक्स पूजा अस्थल पर रखने का अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी महोदय से लेना है। पूजा पंडाल एवं विसर्जन जुलूस का वीडियोग्राफी कराएंगे तथा सीडी बनाकर थाना को उपलब्ध कराएंगे। विसर्जन जुलूस में 30 या 30 से कम व्यक्ति भाग लेंगे। विसर्जन जुलूस गाड़ियों से ले जाया जाएगा। इसमें कोई भी पदयात्री नहीं होंगे। प्रत्येक आयोजन का कम से कम 20 पहचान पत्र निर्गत करेंगे। कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेगा तथा शरारती तत्वों का वीडियोग्राफी कर थाना को उपलब्ध कराएंगे। बिजली विभाग से पंडाल में बिजली सप्लाई का तथा बिजली व्यवस्था का सत्यापन कराएंगे। पंडाल का अग्निशामक पदाधिकारी से ऑडिट कराएंगे। पंडाल/ जुलूस में किसी राजनीतिक दल का समर्थन विरोध प्रदर्शन करने वाले किसी मूर्ति/ बैनर/ बोर्ड/ कार्टून/ झांकी आदि नहीं लगाएंगे। पंडाल/ जुलूस में पंचायत चुनाव से संबंधित किसी प्रत्याशी का प्रचार सामग्री नहीं लगाया जाएगा। इससे संबंधित कोई उद्घोषणा भी नहीं की जाएगी। विसर्जन में हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है। बैठक में पूर्व प्रमुख सुरेश राय,बंदना सिंह, गिलवान अहमद, अजहर मिकरानी, राजीव कुमार, चंदशेखर प्रसाद ,अनिकेत कुमार अंसु, राजकुमार पंडित ,आदर्श कुमार पिंटू , राज कुमार राय सहित गणमान्य व बुद्धिजीवियों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्द पुर्ण माहौल में मनाने के लिए थानाध्यक्ष की बातों पर सहमति जताई।