नई दिल्ली में आयोजित थल सैनिक कैंप से लौटे झारखंड गर्ल्स कैडेट्स को दुमका में किया गया सम्मानित

0

झारखंड की उपराजधानी दुमका के नई दिल्ली में आयोजित थल सैनिक कैम्प – 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर वापस लौटी एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स को शनिवार को दुमका के नेशनल हाई स्कूल मैदान में स्थित 04 झारखण्ड एनसीसी गर्ल्स बटालियन के मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने इस समारोह में एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया की एनसीसी कैडेट सेवन शीला मुर्मू,सुप्रीया हांसदा व सरिता मुर्मू और देवघर के आरडी बाजला कालेज की रचना कुमारी को सम्मानित किया। गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी रणधीर सिंह राघव ने बताया कि थल सैनिक कैम्प में 04 झारखण्ड गर्ल्स बटालियन की 7 गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 4 गर्ल्स कैडेट्स ने पांच मैडल जीते हैं। इनमें से दो रजत और तीन कांस्य पदक है। यह मैडल इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर हुए शुटिं कम्पीटीशन में मिले हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर की 17 टीमें शामिल हुई है जिसमें जुनियर विंग की बिहार – झारखण्ड की टीम तीसरे स्थान पर और सीनीयर विंग की टीम दूसरे स्थान पर आयी है। लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह न बताया कि जब उन्होने एकलव्य विद्यालय में एनसीसी की शुरूआत की थी तब छात्राओं और खास कर उनके अभिभावकों को समझाना बड़ा कठिन हुआ करता था क्योंकि वे एनसीसी नहीं बल्कि एमसीसी को जानते थे। अब तो एनसीसी में छात्राओं को इनरोल करवाने के लिए पैरवी आते हैं क्योंकि पिछले कई सालों से विद्यालय की गर्ल्स कैडेट्स ने एनसीसी के एग्जाम, कैम्प,फायरिंग एवं अन्य मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम में डीएफओ अभिरूप सिन्हा प्रोबेश्नर डीएफओ,डीएसओ तुफान पोद्दार डॉक्टर रीना कुमारी,प्रदीप्त मुखर्जी,दिलीप कुमार झा बटालियन के एनसीसी ऑफिसर, स्टॉफ लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह एवं गर्ल्स कैडेट्स भी मौजूद थे। तहलका न्यूज के लिए झारखंड की उप राजधानी दुमका से मारूफ हसन की रिपोर्ट TAHALKANEWS OFFICE CON NO 9198041777

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।