सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अधिसूचना संबंधित जागरूकता अभियान

0

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अधिसूचना संबंधित जागरूकता अभियान
, ब्यूरो चीफ अंजुम साहब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार
सेना भर्ती निर्देशक, कर्नल बॉबी जसरोटिया के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज उन्होंने ताजपुर उच्च विधालय समस्तीपुर के बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नोटिफिकेशन आने के बाद

निबंधन करने में काफी सतर्कता बरती।फॉर्म भरने के उपरांत कहा की अनिवार्य रूप से save और submit करना ना भूले अन्यथा भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने संबोधन में यह भी कहा कि 01oct से 30oct 2022 तकSOL Tech NA और NA vet का अधिसूचना अपलोड कर दी गई है। अपने नोटिफिकेशन के अनुसार अपने आप को इसमें रजिट्रेशन कर सकते हैं।उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा की दलालों और बिचौलियों के चक्कर में न फंसे।
सभी युवक , युवतियों से अनुरोध किया है कि नोटिफिकेशन में दिए और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अभी से क्रमवार तैयार कर ले। तथा प्रमाण पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों से प्रमाणित कर ले। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
निर्देशक सेना भर्ती ने यह भी कहा की कोई भी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति को न दिखाए। अन्यथा आपको गुमराह किया जा सकता है।

अग्निवीर (महिला) भर्ती प्रक्रिया दानापुर में आयोजीत किया जा रहा है यह भर्ती 23 अक्टूबर 2022 को दानापुर मैं होगी।

उन्होंने पुनः अनुरोध किया है कि भर्ती संबंधित कोई भी गलत जानकारी से लोग किसी को गुमराह करते है तो उसे तुरंत हमें बताएं जिला प्रशासन को सहयोग से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया एक निशुल्क सेवा है किसी भी दलाल से सावधान रहे निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से इसे ग्संचालित करने में हमें सहयोग करे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गणेश जी और लगभग 110विद्यार्थी भागीदार बने।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।