जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं राज्य स्वास्थ्य समिति (स्वास्थ्य विभाग) के कार्यपालक निदेशक

संजय कुमार सिंह के द्वारा गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी का निरीक्षण किया गया।

0

जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह एबं राज्य स्वास्थ्य समिति (स्वास्थ्य विभाग) के कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार सिंह के द्वारा गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी का निरीक्षण किया गया।

सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट पटना

पटना सिटी: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के मिशन 60 के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति (स्वास्थ्य विभाग) के कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा आज दिनांक 17/12/2022 को गुरुगोविंद सिंह अस्पताल दौरा कर मुख्य भवन के बाहरी प्रांगण के संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने और गंदगी हटाने के निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिए।इस दौरान सिविल सर्जन पटना कमल किशोर राय,जिला कार्यक्रम प्रबंधक पटना विवेक कुमार सिंह,गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल अधीक्षक राजेश रंजन चौधरी,गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल के प्रबंधक मो0 शब्बीर खान ,दन्त चिकित्सक मो0 बक्कार आलम, पूर्व निगम पार्षद बलराम चौधरी उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।