जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का महुआ में भव्य स्वागत
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का महुआ में भव्य स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शुक्रवार को महुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे महुआ के मानपुरा में पार्टी नेता जागेश्वर राय के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।
महुआ पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि वे मुजफ्फरपुर के कूढनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार मनोज कुशवाहा जीत निश्चित है। कुढनी में महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को जनता अपना मत देने की मन बना चुकी है। महुआ में पहुंचते ही पार्टी नेता जागेश्वर राय के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां उनके साथ पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता भी थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर जदयू कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग दिखा। वह अपने नेता को आने की खबर सुनकर उनके अगुवाई में खड़े थे।