दुल्हन देख दूल्हा विदका वरमाला के बाद हुआ फरार दूल्हा को भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने घरवाले और बारातियों को बनाया बंधक

0

दुल्हन देख दूल्हा विदका वरमाला के बाद हुआ फरार
दूल्हा को भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने घरवाले और बारातियों को बनाया बंधक
पंचायत बैठने के बाद दूल्हे के चचेरा भाई ने दुल्हन से रचाई शादी, तब जाकर हुआ मामला शांत, वाक्या महुआ के शेरपुर छतवारा गांव का
महुआ, नवनीत कुमार
वरमाला के समय दुल्हन को देख दूल्हा विदका और शादी से इनकार करते हुए मंडप चोर फरार हो गया। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया और ग्रामीणों ने दूल्हे के परिजनों समेत बारातियों को बंधक बना लिया। यह वाक्या बीते गुरुवार की रात महुआ थाना के शेरपुर छतवारा में हुई।
दूसरे दिन शुक्रवार को पंचायत बैठी और काफी मान मनोबल के बाद दूल्हे के चचेरा भाई ने दुल्हन से शादी रचाई। इसके बाद मामला शांत हुआ। महुआ थाना के ही रसूलपुर ऊर्फ मधौल से भुवनेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार की बारात 5 किलोमीटर दूर महुआ थाना के ही शेरपुर छतवारा प्रमोद सिंह के यहां गई थी। बताया जा रहा है कि जनमासे पर वधू पक्ष के द्वारा वर पक्ष को जमकर आवभगत की गई। दरवाजा लगना शुरू हुआ। दूल्हे के आगे बैंड बाजे के साथ बाराती नाचते गाते वधू पक्ष के पास पहुंचे। बारात को वधू पक्ष के पास पहुंचते ही ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया। उधर वर को महिलाएं मंडप पर ले गई। सज धज कर दुल्हन आई। जिसे दूल्हा ने अपने हाथ बढाकर उसे मंडप पर चढ़ाया। इधर वरमाला का कार्य शुरू हुआ कि दूल्हा का चेहरा उतर गया। हालांकि वरमाला के बाद दूल्हा वहां से समय का फायदा उठाते हुए खिसक गया। इधर जब दूल्हा को भाग जाने की सूचना वधू पक्ष वालों को मिली तो वे लोग गुस्से में आ गए और पूरा बराती को बंधक बना लिया।
मामला तूल पकड़ता गया और पूरे 12 घंटे बंधक रहे बराती को छूराने और दोनों पक्ष में मेल मिलाप कराने को लेकर पंचायत बैठी। पंचायत में पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला, पूर्व मुखिया नवीन सिंह के अलावा विजय कुशवाहा, अखिलेश कुमार आदि ने दूल्हा के चचेरा भाई लालू सिंह को शादी कराने करने के लिए राजी किया। दुल्हन पक्ष को भी यह बात रखी गई। दोनों पक्ष इस पर सहमत हुए और दुल्हन की शादी दूल्हे के चचेरा भाई लालू सिंह के साथ होने के बाद बाराती और परिजनों को मुक्त किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।