वैशाली के मजदूर की मुंबई में हत्या, परिजनों ने साथी मजदूरों पर लगाया आरोप!
रिपोर्ट नसीम रब्बानी,स्टेट हैड-बिहार
वैशाली जिले के तिसियौता थाना क्षेत्र अंतर्गत नारीखुर्द पंचायत,वार्ड संख्या 4 के ,एक मजदूर की मुंबई में हत्या कर छत से नीचे फेंक दिया!पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे कैद है। बताया जा रहा है कि मृतक श्याम कुमार पासवान पिता संतलाल पासवान उम्र 30 वर्ष की 7 साल पहले ही शादी हुआ था! मृतक को दो मासूम बच्चे भी है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है।आपको बता दें कि जैसे ही मृत श्याम की शव गांव में आया, पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई, और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही परिवार के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि नारी खुर्द के ही निवासी सूरज राम ने ,श्याम को ज्यादा पैसा का प्रलोभन देकर नौकरी कराने के लिए मुंबई लेकर गया था। मृतक श्याम तीन भाई है जिसमें बड़े भाई पवन पासवान की कुछ साल पहले ही मृत्यु हो चुका है। वही मृत युवक की पत्नी खुशबू कुमारी ने अपने ग्रामीणों पर जानबूझकर मारने का आरोप लगा रही है। मृतक की पत्नी ने बताया कि 15 दिन पहले मेरे पति को जान मारने की धमकी ग्रामीणों ने दिया था,और अव उसका 9 तारीख को हत्या कर छत से नीचे फेंक दिया। वही शव के साथ जो लोग आया वह सब घर पहुंचने से पहले ही रास्ते से मोबाइल बंद कर उतर गया।मृतक बच्चे 3 वर्ष की सृष्टि कुमारी और डेढ़ वर्ष का पुत्र सूर्या कुमार के सर से बाप का छाया हट गया! परिजनों ने तिसियौता थानाध्यक्ष पर भी आरोप लगाया है,कि पुलिस दोषियों को बचाने में लगा हुआ है।जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिख रहा है की मृतक को छत से फेंका जा रहा है, यह घटना मुंबई की है।