*बिहार:कड़ी सुरक्षा के बीच दुसरे चरण का नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, मतदान का प्रतिशत 49.41 रहा*
*कड़ी सुरक्षा के बीच दुसरे चरण का नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, मतदान का प्रतिशत 49.41 रहा*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
जिले में द्वितीय चरण का निकाय चुनाव को लेकर एक नगर निगम समस्तीपुर, दो नगर पंचायत जिसमें मुसरीघरारी एवं सिंघिया के विभिन्न केंद्रो पर अधिक ठंड एवं पछिया हवा चलने के कारण मतदाताओं कि भीड़ न के बराबर थी मगर जैसे जैसे धूप निकला वैसे वैसे मतदाताओं कि भीड़ लगनी शुरू हो गई। इधर जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस कप्तान हृदय कांत लगातार सुबह से विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर रहे थे। बताया जाता है कि नगर निगम समस्तीपुर के चुनाव के लिए कुल वार्डों की संख्या 47, मतदान केंद्रों की संख्या 215 तथा कुल मतदान भवनों की संख्या 103 थी। वहीं नगर पंचायत के लिए कुल वार्डों की संख्या 20, चलंत मतदान केंद्र की संख्या 2, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31 एवं कुल मतदान भवनों की संख्या 20 थी। वहीं नगर पंचायत सिंघिया के लिए कुल वार्डों की संख्या 20, चलंत मतदान केंद्रों की संख्या 4, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 32 एवं कुल भवनों की संख्या 20 थी। बुधवार को हुए नगर निगम समस्तीपुर के लिए कुल मतदाता की संख्या 177765 जिसमें पुरुष मतदाताओं की तायदाद 94826 महिला मतदाताओं की तायदाद 82932 व अन्य मतदाताओं कि तायदाद 7 थी। नगर पंचायत मुसरीघरारी के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 21650 जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11592 महिला मतदाताओं की संख्या 10058 थी, इसी तरह नगर पंचायत सिंघिया के लिए कुल मतदाताओं की तायदाद 21222 में पुरुष मतदाताओं की तायदाद 11374 महिला मतदाताओं कि तायदाद 9848 थी। उन्होंने बताया कि आगामी 30 दिसम्बर 2022 को शहर के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मतो की गिनती कि जाएगी।
इसकी पुष्टि आज समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में निर्वाची पदाधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए दो पिंक बुथ एवं दो आदर्श बुथ, नगर पंचायत मुसरीघरारी में एक पिंक बुथ एवं एक आदर्श बुथ तथा नगर पंचायत सिंघिया में एक पिंक बुथ, एक आदर्श बुथ बनाया गया था। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नगर निगम समस्तीपुर में 43.40 प्रतिशत, नगर पंचायत मुसरी घरारी में 54.52 प्रतिशत एवं नगर पंचायत सिंघिया में 50. 32 प्रतिशत यानी कुल मिलाकर 49.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इधर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस कप्तान हृदय कांत ने शांति पूर्वक नगर निकाय चुनाव होने को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावा मीडिया कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।