बिहार, समस्तीपुर:एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
समतीपुर: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिहार प्रदेश भवन एवम पथ निर्माण मजदुर संघ की जिला इकाई,समस्तीपुर की एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया। धरना में जिला भर से भवन एवम पथ निर्माण से जुड़े सैकड़ों श्रमिको ने भाग लिया ।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुएं भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती सुधा कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जानेवाली सुविधाए अविलंब पथ एवं भवन निर्माण मजदूर को देना सुनिश्चित किया जाए।भारतीय मजदूर संघ के बिहार प्रदेश मंत्री श्री राम बाबू सिंह ने भवन एवम पथ निर्माण मजदूर की समस्या पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से बिहार में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन जो 7,8 और 9 अप्रैल 2023 को पटना में होना है इस पर प्रकाश डालते अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने की अपील की।भारतीय मजदूर संघ , समस्तीपुर जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष ,श्री शशि भूषण शर्मा जी ने मजदूरों को अपने समस्या के निदान के लिए संघर्ष को जारी रखने का आहवाह्न न किया।जिला मंत्री उमेश राम ने अपने संबोधन में कहा की श्रम कार्यालय व्याप्त अनियमितता एवम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की प्रशासन से मांग की।आगे जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार ने संबोधन में कहा की संगठन की शक्ति ही आपको समस्या का निराकरण करा पाएगा इसलिए एक जुटता बनाए रखे।
साथ ही साथ अन्य संघ के पदाधिकारी, भवन एवम पथ निर्माण के जिला मंत्री पंकज कुमार कर्ण,रामबाबू पंडित, मोहम्द परवेज आलम,जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष राम पुकार सिंह,जिला उपाध्यक्ष अर्चना देवी,गीता देवी,कंचन देवी , पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ समस्तीपुर मंडल के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह तथा
रंजीत कुमार, टून टून दस,गणेशी राम ,ललन राम,रेखा देवी,गीता देवी खुशी कुमारी ,लक्ष्मी दास ने भाग लिया।
अंत में मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्री मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा गया।