*भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद*

0

*भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री अबू तमीम तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रमंडलीय प्रभारी श्री तारा नंद सदा ने एक बयान जारी कर विगत 19 एवं 20 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा (बिहार) के समस्तीपुर से गुजरने के क्रम में आम कांग्रेसजनों विशेषकर रोसड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद सिंह जी तथा शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री नंद कुमार चौधरी जी का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया है कि इन लोगों के सहयोग से समस्तीपुर जिले से पदयात्रा काफी सफलतापूर्वक गुजरी। यात्रा में सहयोग देने के लिए आमजनों, किसानों, मजदूरों, बुद्धिजीवियों एवं नौजवानों के साथ-साथ जहांगीरपुर उत्तरी (एरौत) के मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह जी, डॉ०लक्ष्मी नारायण सिंह जी, रौशन कुमार सिंह जी, मनोज सहनी जी आदि लोगों के सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी के लिए भी उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में पद यात्रियों के अतिरिक्त बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी श्री भक्त चरण दास जी, प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष विधान पार्षद डा० मदन मोहन झा, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजीत शर्मा जी, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री श्री अवधेश कुमार सिंह जी, बिहार सरकार के मंत्री श्री मुरारी गौतम जी, प्रदेश नेता श्री बृजेश पांडे जी, पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार सिंह जी, पूर्व विधायक श्री बंटी चौधरी जी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री मिन्नत रहमानी जी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री कुमार आशीष जी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश गरीबदास जी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री चुन्नू सिंह जी, श्री आशुतोष शर्मा जी, श्री धनंजय शर्मा जी, श्री कपिल देव यादव जी, श्री कमल देव शुक्ल जी, श्री वसी अख्तर जी, श्री शशिकांत तिवारी जी आदि लोगों को भी धन्यवाद दिया है कि इन लोगों ने भी ज़िला से गुजरने वाली पदयात्रा में अपना बहुमूल्य समय देकर यात्रा में चार चांद लगाने का काम किया है। बयान में आगे कहा गया है कि इस यात्रा का व्यापक प्रभाव जिला में महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में इससे काफी बल मिलेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।