बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे समस्तीपुर

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे समस्तीपुर

समस्तीपुर (जकी अहमद)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक की जन्म स्थली कर्पूरीग्राम पहुंचे। जहां वह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे। हर वर्ष की तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास स्थित स्मृति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं आरती कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के समस्तीपुर आगमन पर सर्वप्रथम हेलीपैड पर उनका स्वागत राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव डॉ0 दुर्गेश राय ने किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना सहित कई जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि 1990 से ही हर साल इनके पैतृक गांव पहुंचकर राजकीय समारोह के रूप में उनकी जयंती मनाया जा रहा है। हम उनके बताये हुए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने जो काम किया है उन्हें लोग याद करते हैं। कर्पूरी ठाकुर के प्रति आदर का भाव है हम इनकी बातों को मानने वाले लोग है। गरीबों के उत्थान और बिहार के विकास के लिए उन्होंने काम किया। उनकी बात को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष किया। कहा कि कुछ लोग अपना बिना मतलब का दो ही सवा दो साल में विरोध करके अलग हो गये। दो साल में ही क्या – क्या करने लगे। मौके पर राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव डा0 दुर्गेश राय, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, बीजेपी विधायक राजेश सिंह, सीपीएम विधायक अजय कुमार नव निर्वाचित मुख्य पार्षद अनिता राम, उप मुख्य पार्षद राम बालक पासवान सहित कई नेता मौजूद थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर सीएम ने कर्पूरीग्राम थाने का उदघाटन किया। मुफस्सिल थाने से अलग होकर बनाये गये इस थाने में समस्तीपुर प्रखंड की 10 पंचायत को शामिल किया गया है। इस थाने के अधीन कर्पूरीग्राम के अलावा आधारपुर, बाघी, सिंघिया खूर्द, नीरपुर, पूनास, कोण बाजितपुर, बेला, शंभूपट्‌टी व विक्रमपुर बांदे पंचायत को शामिल किया गया था। बतादें कि मुफस्सिल थाने का इलाका बड़ा होने के कारण पश्चिम क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आपराधिक घटना की सूचना पर पुलिस की टीम काफी विलंब से मौके पर पहुंच पाती थी। उदघाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बतादें कि नये कर्पूरी ग्राम थाना में अ0नि0 अनिशा कुमारी को थाना अध्यक्ष बनाया गया है। बहरहाल नया थाना बनने पर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।