बिहार:रालोजपा परिवार ने मनाया कर्पूरी ठाकुर कि 99 वीं जयंती

0

*रालोजपा परिवार ने मनाया कर्पूरी ठाकुर कि 99 वीं जयंती*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

राष्ट्रीय लोजपा समस्तीपुर जिला के पदाधिकारियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह कर्पूरी स्मारक स्थल समस्तीपुर में मनाया गया। कर्पूरी जयंती समारोह का अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि गुदरी के लाल पुर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर आजीवन शोषितों, पीड़ितों, वंचितों के हक़ के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने वाले जन जन के नेता थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर समाजिक समरसता के प्रतिक थे। आज हम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लें कि उनके पद चिन्हों पर चल कर समाज एवं राष्ट्र को मजबूती प्रदान करें।
जननायक कर्पूरी जयंती समारोह में राष्ट्रीय लोजपा पदाधिकारियों मे जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ,महिला जिला अध्यक्ष रिना सहनी, अनुसूचित जाति जनजाति जिला अध्यक्ष राजा पासवान, छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव छात्र ऋषि सिंह, जिला अध्यक्ष मुरारी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जिवछ पासवान जिला महासचिव राजीव दास मधुवाला सिन्हा, डॉ0 विनोद सिंह, सुधीर हजारी, प्रिंस यादव, ऋतु कुमारी, सरिता कुमारी, गोविंद सिंह राजपुत, मंजय पासवान, शिवशंकर सहनी, अनील यादव, दिपु महतो आदि उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।