बिहार: मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।
स्वतंत्रता सेनानी, सह शिक्षक,राजनीतिज्ञ पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर गोरौल प्रखंड के कर्पूरी चौक पर जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों द्वारा मंगलवार को कर्पूरी जयंती मनाया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिमा पर मालार्पण पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया . मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक भी कहा जाता था.उनका जन्म 24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया कर्पूरीग्राम गांव में हुआ था. वे एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे.जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री,दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे.सन 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे.राजनीति में इतना लंबा सफ़र बिताने के बाद जब वो मरे तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था,ना तो पटना में, ना ही अपने पैतृक घर में वो एक इंच जमीन जोड़ पाए. उनकी ईमानदारी के कई किस्से आज भी बिहार में आपको सुनने को मिलते रहते हैं. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, मुख्य पार्षद नागेन्द्र दास, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, जिला पार्षद रूबी कुमारी, हासिम मुखिया, राम एकबाल सिंह यादव, दीपक कुमार सिंह ,राजकुमार चौधरी, उर्मिला चौरसिया ,मुखिया बैद्यनाथ राम सहित अन्य लोग शामिल थे.