बिहार/विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन सीएम नितीश कुमार ने रिमोट से किया

0

*विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन सीएम नितीश कुमार ने रिमोट से किया*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

अपने समाधान यात्रा के तहत मंगलवार को समस्तीपुर जिले के देसुआ भगवानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। उन्होंने देसुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136 का उदघाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने 221 योजना का 341 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का रिमोट द्वारा सिलांयास एवं उदघाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, आलोक कुमार मेहता, गृह सचिव आमिर सुब्हानी आदि साथ साथ थे। बाद में मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मनरेगा कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा से सम्बन्धित, जीविका गणना उद्योग, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्ध ईकाई, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, मगध सुगर एनर्जी, सतत जीविकोपार्जन योजना का स्टॉल लगाया गया था। अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भोला टाकीज के पास काफी जाम लगने कि शिकायत मिल रही है, जाम से निजात के लिए उक्त स्थान पर फुट ओवर ब्रिज बनाना जरूरी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यहां पर फूट ओवर ब्रिज निर्माण करने के लिए बिहार सरकार विचार विमर्श कर रही है। बाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नितीश कुमार ने कहा कि इस दफा का दौरा का मकसद कुछ और है। वह खुद चलकर जिला में आये हैं। बतादें कि तमाम तरह कि योजनाओं कि समीक्षा के बाद सब पर गहन विचार होता है और बेहतर बिहार की परिकल्पना को साकार करने के लिए काम किया जा रहा है। समाधान यात्रा के दौरान आम नागरिकों के अलावा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खूब स्वागत किया। जगह जगह इन्कलाब जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। इधर समस्तीपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरुस्त रही। जगह जगह बैरिकेटिंग को लगाया गया था और दंडाधिकारी और पुलिस कर्मियों भी मौजूद थे। इधर हेलीपैड पर जदयू कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से फूल, मालाओं,गुलदस्ता से मुख्यमंत्री का जमकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, प्रो0 तकी अख्तर, डॉक्टर दुर्गेश राय, विद्यासागर निषाद, राज कुमार राय, अनिता राम, रोमा भारती आदि मौजूद थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।