बिहार/ज़िला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील किया
*ज़िला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील किया*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
जिला कांग्रेस कमिटी कि ओर से शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कि गई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो0 अबू तमीम ने की। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से नवनियुक्त पर्यवेक्षक ई0 आई पी गुप्ता ने भी भाग लिया। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई तथा यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव के हर घर तक राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करेंगे। अपने संबोधन में श्री तमीम ने आम कांग्रेसजनों को आहवान किया कि वे ईमानदारी और निष्ठा से लग जाएंगे तो कांग्रेस को जमीन तक मजबूत किया जा सकता है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला प्रभारी ई0 आई पी गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि मैं गांव तक आपके साथ चलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए तैयार हुं। उन्होंने यह भी कहा कि देश कि जनता भाजपा के क्रिया कलाप से क्षुब्ध हो चुकी है। 2024 ई0 में फिर से कांग्रेस कि सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मो0 अबू तमीम के अलावा, नये जिला प्रभारी आई पी गुप्ता, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, प्रो0 मुकुंद कुमार, देविता देवी गुप्ता, रितेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, युवा लीडर एखलाकुर रहमान सिद्दीकी,
आदि लोग मौजूद थे।