समस्तीपुर, बिहार।मोबाईल छिनतई के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*मोबाईल छिनतई के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
ज़िले के रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के सभा कक्ष में वृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया की दिनांक 24 मई 2023 की संध्या 7 : 45 बजे रोसड़ा थाना के तहत बाबाथान (अनुमंडल रोड) के पास से अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा मोबाईल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संदर्भ में रोसड़ा थाना कांड संख्या 339 / 2023, दिनांक 27 मई 2023, धारा 379 / 56 भाoदoविo दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस कांड में चोरी की गई मोबाईल के साथ अन्य चोरी की गई कुल 12 मोबाईल के साथ चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए रोसड़ा डीएसपी ने कहा की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें भरत कुमार पिता अशोक सहनी, साकिन विभूतिपुर काली मंदिर वार्ड संख्या 14, थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर, गोविंद कुमार पिता महेंद्र सहनी साकिन विभूतिपुर वार्ड संख्या14, थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर एवं मुमताज अली पिता नौशेर आलम साकिन नरहन वार्ड संख्या 05, थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर निवासी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया की छापामारी टीम में रोसड़ा थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, पुoअoनिo रामाशीष कामती, निरंजन कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल को शामिल किया गया था।