बिहार।खेमयू ने किया सभा और चलाया सदस्यता अभियान

0

 

खेमयू ने किया सभा और चलाया सदस्यता अभियान।

रेपोफ्त:राजीव कुमार सिंह

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के महनार अनुमंडल इकाई सहदेव प्रखंड के  चकफै़ज़ में फूल कुमारी देवी के अध्यक्षता में एक सभा किया गया। सभा में सैकड़ों लोगों की भागीदारी थी। सर्वप्रथम ओडीशा के बालेश्वर में ट्रेन हादसा में सैकड़ों लोगों की मौत पर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरांत सभा में संगठन के राज्य कमेटी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष रामाशंकर भारती ने संगठन को धारदार बनाने के लिए सदस्यता भरती और आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश के संवैधानिक  ढांचों को मोदी सरकार समाप्त करने व देश की संपदा कॉर्पोरेट घराने को सौंपने की नीतियां चला रही है। भीषण महंगाई व बढ़ते बेरोजगारी ने आम जनता को तबाह कर दिया है। बिहार में गरीबों को उजाड़ने की नीतियां नहीं चलेगी और सभी गरीबों को बास-आवास दिलाने तक व कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने तक संघर्ष जारी रहेगा। मजदूरों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा में उपस्थित सैकड़ों  महिला-पुरूष मजदूरों ने सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर सीपीआई (एम) के कार्यकारी जिला सचिव हरिंदर पासवान यूनियन के नेता हेत कुमार पासवान आदि दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।