डॉक्टर डे सप्ताह पर इनरव्हील क्लब ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
डॉक्टर डे सप्ताह पर इनरव्हील क्लब ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में डॉक्टर्स डे सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब के द्वारा डॉक्टरों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मैं डॉक्टर ने अपनी व्यथा सुनाई।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ विनिता सिंह ने कहा कि डॉक्टर मरीजों के लिए अपनी हर खुशी कुर्बान कर देते हैं। वे पहले मरीज सेवा करते हैं। उसके बाद ही उनका अगला काम होता है। इसके बावजूद उनके सामने तरह तरह की समस्याएं आती है। जिसे वे झेलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर को धरती के भगवान के रूप में पूजा जाता है। इस मौके पर महुआ अनुमंडल अस्पताल के डॉ विजय कुमार, डॉ सुधांशु, डॉ अजय, डॉ कुशाग्रे आदि को गुलदस्ता के साथ पौधे और कलम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित इनरव्हील क्लब की सीमा सिंह ने कहा कि डॉक्टर समस्याओं को झेलते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए.