डीएम ने ली मुहर्रम पर विधि व्यवस्था की जानकारी।रिपोर्ट।रेणु सिंह
डीएम ने ली मुहर्रम पर विधि व्यवस्था की जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
जिलाधिकारी यशपाल मीणा एसपी रवि रंजन कुमार के साथ शनिवार को महुआ पहुंचे और पातेपुर गए। जहां उन्होंने मुहर्रम पर विधि व्यवस्था पर की गई तैयारी की समीक्षा की। वह अंचल कार्यालय पर बैठकर पदाधिकारियों से विभिन्न जानकारी के साथ कई निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी जैसे ही महुआ पहुंचे पहले तो यहां सभी कार्यालयों में हड़कंप मच गई। हालांकि वे सीधे पातेपुर अंचल कार्यालय पहुंचकर वहां पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुहर्रम पर विधि व्यवस्था पर की गई तैयारी पर जानकारी ली। उन्होंने एक एक बिंदुओं पर पदाधिकारियों से बात की। उनके साथ पहुंचे एसपी रवि रंजन कुमार ने भी पुलिस पदाधिकारियों से मुहर्रम पर विधि व्यवस्था की जानकारी के साथ सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। साथ में पहुंचे एडीएम, महुआ एसडीओ निवेदिता कुमारी, एसडीपीओ सुरभ सुमन से जिला पदाधिकारी ने विभिन्न जानकारी हासिल की। उन्होंने मुहर्रम पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस को गस्ती करने और वांछितो पर नजर रखने को कहा। समीक्षा करने के बाद पदाधिकारियों की टीम महुआ होकर हाजीपुर निकल गई।