बिहार समस्तीपुर में 88 वां त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

बिहार मोहिउद्दीन नगर: आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के थाना चौक के निकट स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में 88 वां त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

दीप प्रज्ज्वलन द्वारा महोत्सव का उद्घाटन समस्तीपुर से पधारे प्रमुख व्यवसायी सतीश चांदना, बीके सविता बहन, बीके ओम प्रकाश भाई, समाजसेवी मनीष चौधरी एवं स्थानीय गायत्री परिवार की प्रमुख विमला देवी ने संयुक्त रुप से किया।

समारोह को संबोधित करते हुए समस्तीपुर से पधारे बीके ओम प्रकाश भाई ने कहा कि परमात्मा का अज्ञानता की अंधियारी रात में दिव्य अवतरण होता है, इसलिए इस पर्व को शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। आज जो मनुष्य के जीवन में दुःख, अशांति, चिंता, भय, निराशा आदि का अंधकार व्याप्त है उससे केवल परमात्मा के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही सदा काल के लिए मुक्ति पाई जा सकती है। ज्ञान, शान्ति, प्रेम, पवित्रता, सुख, आनंद- यह सब परमपिता परमात्मा शिव का हम आत्माओं रुपी संतानों के लिए वर्सा है अर्थात् जब से हम उनके बने यह गुण अधिकार के रूप में हमारे अपने हो गए। जितना हम राजयोग द्वारा उनसे संबंध जोड़ते हैं उतना हमें इन गुणों की अनुभूति होने लगती है, आत्मा शुद्ध होने लगती है। फलस्वरूप 21 जन्मों के लिए नई सतयुगी दुनिया में देवतुल्य जीवन प्राप्त करती है और सुख-शान्ति-समृद्धि की अधिकारी बनती है।

समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन ने उपस्थित लोगों को इस पावन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिवलिंग निराकार परमपिता परमात्मा शिव के ज्योति स्वरूप का यादगार है। उनके ऊपर भांग-धतूर आदि विषैली चीजें चढ़ाने का तात्पर्य है- अपनी बुराइयां परमात्मा को अर्पित करना। जलाभिषेक करना परमात्मा के प्रति हमारी समर्पणमयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि हम इस प्रकार सही अर्थों में इस महान त्योहार को मनाएं तो भोलेनाथ शिव बाबा प्रसन्न होकर हमें नए सतयुगी दुनिया में चलने का वरदान देंगे। जहां हमारी काया निरोगी, जीवन धन-धान्य संपन्न और संबंध अति सुखदायी होंगे। यही समय है भगवान से अपना सत्य संबंध जोड़ने का।

समस्तीपुर के प्रमुख व्यवसायी सतीश चांदना ने कहा कि ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व शान्ति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज के समय में चिंता, निराशा, भय, दुःख बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे समय पर आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन के द्वारा लोगों का बड़ा भला हो सकता है, जो यह संस्थान अपने विश्वव्यापी सेवाकेंद्रों के माध्यम से भली-भांति कर रहा है।

बीके आशा बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया। सभी से शुभ संकल्प करवाए गए और प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से बृजेश खत्री, राजवीर भाई, शशि रंजन भाई, अनिल भाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!