विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाजीपुर जंक्शन पर रैली, वृक्षारोपण एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाजीपुर जंक्शन पर रैली, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी के जिम्मेवारी है । उन्होंने इस अवसर पर यात्रियों को प्लास्टिक का काम से कम उपयोग करने हेतु सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक का काम से कम उपयोग हो इस पर हम सभी को ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया की सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करें। कार्यक्रम में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत में 8 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। साथ ही साथ भारत में लगभग 50% सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग होता है जो पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक है । उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु सलाह दी। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड के आयुक्त ऋतुराज ने सभी बच्चों को एवं उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!