हेलपेज इंडिया द्वारा विश्व बुज़ुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया।
नसीम रब्बानी की रिपोर्ट।
पटना सिटी:विश्व बुज़ुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस- 2025 के अवसर पर हेलपेज इंडिया द्वारा “फासले मिटाये, भविष्य सवारे” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन सहारा वृद्धाश्रम गुलजारबाग पटना आयोजित किया गया। सेमिनार में हेलपेज द्वारा भारत के विभिन्न शहरों के 5798 युवाओं एवं बुजुर्गों के बीच का एक अध्यन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बिहार राज्य प्रभारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में मुख्य रूप से बुजुर्गों ने उनके द्वारा विभिन्न कार्यो में उनकी भागीदारी, वितीय स्थिति, स्वास्थ्य, देखभाल, उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार एवं डिजिटल सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी जिसमे प्रमुख रूप से बुजुर्ग एवं युवाओं बीच संवाद एवं समझ, परिवार में बुजुर्गों का सम्मान एवं उनकी भूमिका, डिजिटल समावेशन तकनीक का उपयोग में आने वाली चुनोतियों, वितीय एवं स्वास्थ्य समावेशन , संचार प्रणाली एवं भविष्य की आकांक्षा से जुड़े विषय शामिल हैं।
कार्यशाला का आयोजन मानसिक स्वास्थ्य और देखभाल, सामाजिक सुरक्षा हेतु नीति निर्माण एवं कार्यक्रम तथा मीडिया एवं सामाजिक विमर्श वृद्धजनो गरिमामयी छवि को बढ़ावा देने जैसे सुझावों पर बल दिया गया।
सेमिनार में मुख्य अतिथि पद्मश्री सुश्री सुधा वर्गीज, श्रीमती सीता साहू (मेयर पटना) श्रीमती स्नेहा ( सहायक निर्देशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना) सुश्री निहारिका सिंह ( सहायक रजिस्ट्रार, बालसा) प्रो. डॉ वीणा अमृत,( जे ड़ी वीमेंस कॉलेज, पटना) डॉ सुभाष कृष्णा ( प्रोग्रामिंग डायरेक्टर, रेडियो सिटी) डॉ राम दुलार चौबे, ( प्रसिद्ध चिकित्सक) एवं गिरीश चंद मिश्रा ( डायरेक्टर स्पेशल इनिसिएटिव, हेलपेज इंडिया) ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
सेमिनार का उद्घाटन सभी गणमान्य सदस्यो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन पटना द्वारा बुजुर्गों की उत्कृष्ट सेवा हेतु संस्था हेलपेज इंडिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं साथ ही हेलपेज इंडिया के कर्मठ कार्यकर्ता अभिषेक कुमार (स्टेट प्रोग्राम मैनेजर – हेलपेज इंडिया ), दीपक कुमार (होम इंचार्ज ) एवं कृष्णा जी ( फील्ड कोऑर्डिनेटर) को भी उनके बेहतरीन कार्यों की सम्मान देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

