सोनपुर मंडल में DRUCC की द्वितीय बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न


सोनपुर : 27 जून 2025

सोनपुर मंडल में DRUCC की द्वितीय बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न
यात्री सुविधाओं, व्यापारिक हितों एवं रेलवे सेवाओं पर हुआ विचार-विमर्श

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में आज दिनांक 27.06.2025 को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की द्वितीय बैठक वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोशन कुमार ने की, जबकि बैठक में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमृतेश कुमार एवं सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शैलेंद्र कुमार सहित सभी मंडल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नीतीश कुमार निराला, मनीष कुमार, विजय कुमार चौधरी, वीरेंद्र कुमार सिंह, टुनटुन कुमार एवं आर. रमेश ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक में सदस्यों द्वारा सोनपुर मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों की यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, टिकट बुकिंग प्रणाली, रेल सेवाओं की नियमितता, तथा व्यापारिक हितों से संबंधित मुद्दों को विस्तार से रखा गया।
सदस्यों ने स्थानीय व्यापारिक संगठनों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को भी साझा किया, जिनमें विशेष रूप से प्रमुख स्टेशनों पर बेहतर पेयजल सुविधा, सीटिंग अरेंजमेंट, डिजिटल सूचना बोर्ड, पार्किंग व्यवस्था, तथा महिला यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष जैसी आवश्यकताओं पर बल दिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोशन कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना एवं उपयुक्त बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल द्वारा लगातार यात्रियों एवं व्यापारिक संगठनों के फीडबैक के आधार पर संरचनात्मक और सेवा- संबंधी सुधार किए जा रहे हैं।
बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने रेलवे प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास जताया कि यात्री सेवाओं एवं स्टेशनों के विकास हेतु सुझावों पर शीघ्र अमल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!