गुमटी नुमा दुकान के माध्यम से पटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम बिक रहा गांजा

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम बिक रहा गांजा।

सनोवर खान के साथ राकेश यादव की रिपोर्ट।

पटना:कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम बिक रहा गांजा। जी हाँ यह मामला पटना जँ के महावीर मंदिर एबं पटना जँ मस्जिद जो पटना जँ का प्रतीक है। सूत्रों की माने तो पटना जँ मस्जिद के ठीक सामने वाली गली में धरहर्रे से गांजा बिक्री का कार्य खुले आम चल रहा है। गुमटी यह दुकान के माध्यम से गांजे की बिक्री हो रही है। सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि प्रतिदिन 25 से 30 हजार रुपये का गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसा प्रतीत होता है कि थाना की मिली भगत से एवं कोतवाली थाना के संरक्षण में गांजे की बिक्री हो रही हो नाम नही बताने यह नाम नही छापने के शर्त पर स्थानिय ने बताया कि सुबह होते ही गांजा की पुड़िया की बिक्री शुरू हो जाती है। लगभग चौबीसों घंटे धंधेबाज बेखौफ होकर मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।दूसरी ओर सबसे बड़ी बात यह है कि पटना जँ महावीर मंदिर के पास छोटे छोटे बच्चे एबं बच्चियों को , सुलेशन,स्माइक,गांजा की लगी है लत नशे की लत में पॉकेट मारना, मोबाइल छीनने आदि जैसे घटनाओ को देते है अंजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!