ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सकों की अहम भूमिका: जागेश्वर राय।

ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सकों की अहम भूमिका: जागेश्वर राय।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) महुआ विधान सभा क्षेत्र के महुआ एवं चेहरा कला के सभी पंचायतों के ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक आयोजन की गई। बैठक का उद्घाटन जदयू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ इंद्रजीत राय , प्रधान महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रजीत राय एवं संचालन प्रधान महासचिव सुरेंद्र कुमार ने की । इस मौके पर ग्रामीण चिकित्सकों को संबोधित करते हुए जागेश्वर राय ने कहा कि दिन हो या रात, ठंडा हो या गर्मी, किसी भी परिस्थिति में ग्रामीण चिकित्सक गांव में लोगों की इलाज करते हैं, उनकी भूमिका बहुत ही सराहनीय है । उपस्थित चिकित्सकों को अंग वस्त्र,शॉल ,कलम एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों से आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देने की अपील की । इस पर उपस्थित चिकित्सको ने सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव में जागेश्वर राय के हाथ को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विमला कुमारी, प्रधान महासचिव शत्रुघ्न भगत, छात्र जिला अध्यक्ष अमित कुमार झा, चिकित्सक बिट्टू कुमार ,नाथु रजक, सुरेंद्र ठाकुर, जयप्रकाश सिंह , दिवाकर सिह, सुरेश महतो, पूर्व मुखिया, शत्रुघन सिंह, प्रदेश महासचिव दीपू कुशवाहा , संतोष सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!