पातेपुर में नरेंद्र मोदी की माँ पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग के विरोध में एनडीए कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को सफल बनाया । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/सुधीर मालाकार । पातेपुर (वैशाली )प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा पिछले दिनों महागठबंधन के नेता के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संबंध में अमर्यादित भाषा का प्रयोग के खिलाफ बिहार बंद का आयोजन किया गया था ,जिसमें जगह-जगह एनडीए कार्यकर्ताओं ,नेताओं ने बिहार बंद को सफल बनाने के लिए चौक चौराहे ,नगरों में घूम-घूम कर बाजारों को बंद कराया। सड़कों पर गाड़ी को चलने नहीं दिया ।पातेपुर प्रखंड मुख्यालय पर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन मौजूद रहे ,जिसमें जिला अध्यक्ष अजब लाल साह,हम के प्रखण्ड अध्यक्ष राम नाथ पटेल,भाजपा नेता राम नरेश ठाकुर,मंडल अध्यक्ष विंदेश्वर राय,भाजपा नेता राम कुमार कुशवाहा,संतोष सुमन,भाजपा वरिष्ठ नेता शिव चंद्र राम सहित अन्य लोग शामिल थे ।वही एनएच 28 चिकनौटा में भाजपा के वरिष्ठ नेत्री एवम संभावित प्रत्याशी रीता देवी राम के नेतृत्व में दर्जनों महिला एवम पुरूष शामिल हुए ।इस अवसर पर रीता देवी राम ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मृत मां पर विपक्ष द्वारा अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश जताते कहा कि यह महिला का अपमान है और हम पातेपुर के जनता घोर निंदा करती है ।इस कार्यक्रम मीरा देवी,गिरजा देवी,प्रमिला देवी,ममता देवी,कंचन देवी,काजल कुमारी,नीलम देवी,सोना देवी,गीता देवी,के साथ दर्जनों की संख्या में पुरुष युवा माजूद थे।महुआ ताजपुर मार्ग पर डभैच्छ चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सड़क पर बैठा जिसमें पूर्व मुखिया देवेंद्र राय,दयानंद सिंह,चुचु मिश्रा,कैलाश पासवान,शिवनाथ पासवान, सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

