बलरामपुर जिले के तहसील तुलसीपुर अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वनवासी कल्याण थारू जनजाति छात्रावास मां पाटेश्वरी मंदिर में कैंप लगाकर बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया एवं सभी बच्चों को नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की तरफ से आयरन सिरप और प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया, छात्रावास में 96 बच्चे उपस्थित थे सभी को आयरन सिरप और प्रोटीन पाउडर दिया गया इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विकल्प मिश्रा द्वारा दवाओं का वितरण किया गया सभी बच्चों को हैंड वॉशिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं स्वस्थ जीवन शैली अपने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गई. तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट







