बिहार वैशाली,नीतीश मंत्रिमंडल में लोजपा (रा) के संजय सिंह बने मंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

नीतीश मंत्रिमंडल में लोजपा (रा) के संजय सिंह बने मंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर(वैशाली ) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद नई कैबिनेट में महुआ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी प्रतिनिधित्व मिला है। लोजपा रामविलास से पहली बार निर्वाचित हुए विधायक संजय सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उनके मंत्री बनने की सूचना मिलते ही महुआ क्षेत्र में खुशी की खुशी की समा दौड़ गई है ।लोगों में उत्साह साफ झलक रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महुआ का राजनीतिक सम्मान फिर से बढ़ा है। इससे पहले महुआ से पहली बार तेज प्रताप यादव मंत्री बने थे, जिसके बाद अब संजय सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
लोग उम्मीद जता रहे हैं कि नवनियुक्त मंत्री क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।बताते चले कि महुआ विधानसभा चुनाव में एन डी ए ने लोजपा रामविलास के उम्मीदवार संजय सिंह को मैदान में उतारा था।इस क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन थे ,वही लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव भी चुनावी रन क्षेत्र में मुकाबला को दिलचस्प बना दिया था।संजय सिंह बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ मुकेश रौशन को शिकस्त दी थी।जबकि तेज प्रताप यादव तीसरे स्थान पर रहे।संजय सिंह को मंत्री बनने से एन डी ए कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नए मंत्री संजय सिंह को बधाई दी ।बधाई देने वालों में भाजपा के रमैया सिंह ,अरुण सिंह , दीपक कुमार लोजपा श्रीकांत पासवान,देवेंद्र पासवान,मो इरशाद,सिविल पासवान, प्रमोद कुमार सिंह,विजय सिंह,फजले इमाम ,जद यू के मुन्ना अंसारी, उमेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह,प्रकाश कुमार ,प्रियांशु कुमार , राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अकील देव सिंह उमेश कुशवाहा,ज्वाला प्रसाद सिंह,सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!