84 जन प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मिली जानकारी

84 जन प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मिली जानकारी

-फरवरी में फाइलेरिया नियंत्रण पर रहेगा ज़ोर

​सीतामढ़ी: जिला स्वास्थ्य समिति सीतामढ़ी और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम सीतामढ़ी क्षेत्र के सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) और शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के अध्यक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वास्थ्य सुविधाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ना और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना था। इस पहल के तहत, नगर निगम क्षेत्र के कुल 44 सीआरपी और 40 स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षों, यानी 84 जन प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की गई।
​उन्हें परिवार नियोजन, फाइलेरिया नियंत्रण, कालाजार, नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन रूप से जागरूक किया गया, तथा इन जानकारियों को समुदाय के बीच साझा करने का अनुरोध किया गया ताकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित हो सके।

​फाइलेरिया नियंत्रण पर विशेष चर्चा:

​इस जागरूकता कार्यशाला में फाइलेरिया नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला भी बीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव और पीरामल फाउंडेशन से रोहित कुमार ने आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के विषय में उपस्थित सभी लोगों को विस्तृत जानकारी दी और अभियान को सफल बनाने में उनकी भूमिका पर चर्चा किया। इस पहल को नगर निगम क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल को नगर निगम क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में नगर निगम की सिटी मैनेजर अल्पना कुमारी, वीडीसीओ पवन कुमार, पीएसआई से विनय कुमार, पीरामल फाउंडेशन से बिक्रम कुमार, और गांधी फेलो दिव्या चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!