हरपुर में टी एल एम मेला का आयोजन।

हरपुर में टी एल एम मेला का आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हरपुर ग्राम स्थित संकुल संसाधन केंद्र युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया ।यह मेला संकुल समन्वयक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस संकुल संसाधन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के साथ छात्र छात्राओं ने इस मेले में भाग लेकर अपने द्वारा बनाए गए टीएलएम को प्रदर्शित किया । इस मेले में संकुल संसाधन के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित होकर अपने-अपने विद्यार्थियों के हौसला अफजाई कर रहे थे । बच्चों ने शिक्षक को पढ़ने वाली आकर्षक सामग्री तैयार किया था। । बच्चों की कलाकारी देखकर उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित थे। पठन-पाठन में सहायक टीएलएम की उपयोगिता बच्चों की पढ़ाई में किस प्रकार की जाती है ,यह स्पष्ट रूप से दिखाई गई थी । सवन्वयक ने बताया इस तरह के मेले का आयोजन से बच्चों में उनकी प्रतिभा का निखाराने का मौका मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!