बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद का मंत्री लखेंद्र रौशन ने किया उद्घाटन ।

बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद का मंत्री लखेंद्र रौशन ने किया उद्घाटन ।
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड के डभैच्छ हाट में बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी का उद्घाटन बिहार सरकार अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने फीता काटकर किया ।इस अवसर पर पूर्व मुखिया देवेंद्र राय,निलरुकुंडपुर मुखिया राजू चौधरी स्थानीय मुखिया पति वीरेंद्र राय,चूचू मिश्र , विनय चौधरी,रामाधार चौधरी,राम प्रवेश मिश्र, मुखिया भावी प्रत्याशी राजीव कुमार,भाजपा युवा उपाध्यक्ष राम कुमार कुशवाहा,अमरेश कुमार पासवान उर्फ लाला,असगर अली,भाजपा पातेपुर के चारों मंडल अध्यक्ष विंदेश्वर राय,दिनेश साह,इंद्रजीत सिंह,जय लाल साहनी,सुबोध मिश्रा,मुखिया सिपाही साहनी,बैंक संचालक यतीश मिश्रा,सोनी कुमारी,मुकेश चौधरी,सहित सैकड़ों की संख्या में आस पास के लोग मौजूद थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि इस बैंक की शाखा खुलने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी, लोगों को घंटों लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जिसमें वार्षिक 436रूपये में 2 लाख रूपये का बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपए 2 लाख का बीमा, एवम अटल पेंशन योजना के तहत कम से कम समय में 18 से 70 आयु के लोगों को निवेश पर अधिक लाभ पाया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!