वैशाली के चार खिलाड़ियों को नेपाल में सेमिनार तथा स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

वैशाली के चार खिलाड़ियों को नेपाल में सेमिनार तथा स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

(जंदाहा)
बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ़ एशिया तथा बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से बिहार के वैशाली जिला के रहने वाले चार खिलाड़ियों को नेपाल में सेमिनार तथा स्पोर्ट्स अवॉर्ड कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वियोग कुमार, रंजना कुमारी, मुस्कान कुमारी तथा नसीमा खातून जैसी उभरती हुई खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित करके बिहार के अन्य खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन तथा शानदार प्रदर्शन के आधार पर देश-विदेश उभरते हुए खिलाड़ियों को सेमिनार एवं स्पोर्ट्स अवॉर्ड जैसी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है इस दरमियान चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।
भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के विदेश मामलों के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद फैसल ने कहा कि यह चारों प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में बिहार ही नहीं देश का नेतृत्व कर सकते हैं और हम लोगों की कोशिश है कि उभरते हुए खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करके राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपने टीमों का प्रतिनिधित्व करें। भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त बॉल बैडमिंटन जैसे खेल में बिहार ही नहीं पूरा देश अब खेलने के लिए तैयार है तथा उभरते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में मौका देकर, उत्साह वर्धन करना ही मुख्य लक्ष्य है। आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जो शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ़ नेपाल के सदस्य मुक्तिनाथ अधिकारी के द्वारा वैशाली बिहार के खिलाड़ियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।

एमएसएम समता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, टी–टेन क्रिकेट के जिला सचिव मोहम्मद सलमान अहमद, उत्तम कुमार ठाकुर, समता महाविद्यालय उपाध्यक्ष राज किशोर कुमार,मनीष कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, समीर यादव, उदय मोहन के अलावा गणमान्य लोगों ने उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!