बाल विवाह मुक्त भारत: मुजफ्फरपुर में जागरूकता अभियान
मुजफ्फरपुर जिला के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान (S.S.E.V.S) कवच 2 परियोजना के तत्वावधान में संयुक्त रूप से कटरा और सरैया प्रखंड के LS, सेविकाओं और PLV के साथ 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत DLSA सचिव जयश्री कुमारी, न्यायधीश सिद्धार्थ कुमार, S.S.E.V.S भगवान जी पाठक के द्वारा बाल संरक्षण पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 पर जानकारी दी गई। बाल विवाह रोकने के लिए सभी को उनके भूमिका को बताया गया। बाल विवाह करने से बच्चों को मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास एवं उनके अधिकार में बाधा है। बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। इस पर विस्तार से बताया गया।
सभी लोग मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत में सहयोग एवं रिपोर्टिंग करना है। इस अवसर पर कुल 75 प्रतिभागियों के समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान (S.S.E.V.S) मुजफ्फरपुर से गोविंद यादव, दयानंद कुमार, PLV मीनाक्षी मोनी, माला कुमारी, लेडीज सुपरवाइजर मुन्नी कुमारी, रंजना कुमारी, शैल देवी, कृतिका कुमारी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बाल विवाह को रोकने और बाल संरक्षण के लिए काम करने की शपथ समारोह की आयोजन की गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली।

