बलरामपुर जिले के तुलसीपुर मेँ जिलाधिकारी ने किया औचक निरिक्षण. नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने 14 जनवरी 2026 बुधवार को प्रातःआठ बजे तुलसीपुर नगर पंचायत परिक्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलश चौराहे से नई बाजार चौक तक पैदल चलकर साफ सफाई अतिक्रमण आदि का जायजा लिया लोगों द्वारा पुनःनाली पर पक्का निर्माण अथवा लोहे का जंगला लगाने पर खिन्नता प्रकट की चौक में स्थापित हाई मास्ट पोल पर चबूतरा बनाकर सौंदर्यकरण कराने का निर्देश दिया नालियों में जलभराव पर चिंता व्यक्त करते हुए हनुमानगढ़ी तक सड़क किनारे सफाई, नालियों की स्थिति, कूड़ा संग्रहण व्यवस्था तथा स्वच्छता कर्मियों की कार्य प्रणाली का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगरवासियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित करते हुए स्वच्छता के प्रति सहभागिता बढ़ाने की अपील की तथा कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत का कार्य नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कार्य के उपरांत कहीं भी कूड़ा इकट्ठा न किया जाए, बल्कि कूड़े को सीधे कूड़ा गाड़ी में डालकर निर्धारित कलेक्शन प्वाइंट तक भेजा जाए। उन्होंने विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया कि मार्केट क्षेत्र में शाम के समय भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि नगर में किसी भी समय गंदगी न रहे। नगर क्षेत्र में नालियों पर अतिक्रमण हटाने की स्थिति का भी निरीक्षण किया और सख्त निर्देश दिए कि नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए, जिससे जल निकासी बाधित न हो। इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व उपयोगिता का भी जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन ओवरब्रिज एवं बसअड्डा का भी निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटन पाटेश्वरी का दर्शन कर मनोकामना की। कहा कि नगर क्षेत्र की दीर्घकालिक सुंदरता एवं सुव्यवस्था हेतु निर्देशित किया कि नगर में एक थीम के अंतर्गत भवनों की पेंटिंग, साइनेज एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाए, जिससे तुलसीपुर नगर की पहचान और आकर्षण में वृद्धि हो तथा नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण प्राप्त हो। निरीक्षण के अंत में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था को नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्धता, तथा सुदृढ़ व्यवस्था के साथ संचालित किया जाए एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस दौरान उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत अधिशाषी अधिकारी प्रवीण दुबे सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्रा चेयरपर्सन प्रतिनिधि अफरोज रिंकू सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहें। तहलका न्यूज़ चैनल के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट







