महुआ पीएचसी में 50 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच

महुआ पीएचसी में 50 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच

महुआ – रेणु सिंह जननी बाल सुरक्षा के तहत दूसरे सत्र में गुरुवार को यहां पीएचसी पर 50 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उन्हें उचित सलाह और दवाइयां भी दी गई।

गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के निर्देशन में यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने बताया कि गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी आदि की जांच की गई। इस ठंड की अवस्था में अधिकतर में ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया।

सावधानियां और सलाह

उन्होंने यह भी बताया कि ठंड के कारण लंग्स की समस्या आयरन की कमी भी पाई गई है। इस अवस्था में गर्भवतियों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ शुद्ध जल पीने और शांत वातावरण में मानसिक तनाव से दूर रहने को बताया गया। उन्हें खान-पान में दूध, हरी सब्जियां, साग, मीट, मछली, अंडा, फल आदि लेने को बताया गया है।

मौके पर उपस्थित

इस मौके पर बीसीएम आफताब आलम, बीएमइए श्याम कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। बताया गया कि महीने में तीन बार गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच यहां की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!