विश्व बंधुत्व दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाई गई प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि

विश्व बंधुत्व दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाई गई प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि

आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में फाउंडिंग फादर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ तरुण कुमार ने कहा कि चारों ओर विश्वयुद्ध, गृह-युद्ध एवं घर-घर में अशांति और तनाव का वातावरण है, ऐसे समय ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति स्थापन करने का एक अनूठा उदाहरण है।

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि आज लोगों का मन इतना अशांत एवं अधीर है कि सड़क पर भी एक-दूसरे से आगे निकलना चाहता है। अगर हम को स्वयं को शांति से चलाएं, भागम-भाग में ना रहें तो भी हमारे और अनेकों के जीवन में शांति आ सकती है।

मुजफ्फरपुर से पधारे जिला जज 3 दशरथ मिश्र ने कहा कि ब्रह्मा बाबा के जीवन की सादगी, तपस्या एवं सारे विश्व के लिए कल्याण की भावना को आज हम जीवन में धारण करने का संकल्प कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें एवं विश्व शांति की कड़ी बन जायें।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ पंकज भाई, डॉ दशरथ तिवारी, विनय भाई, विजय भाई आदि उपस्थित थे। सविता बहन ने स्वागत भाषण किया। कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। ओम प्रकाश भाई ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!